जांजगीर चाँपा

रफ्तार का कहर डीजल टैंकर ने बाइक को लिया चपेट में, बाइक सवार एक महिला और पुरुष की मौके पर मौत, एक युवती गंभीर

डेस्क

जांजगीर चाँपा-जांजगीर जिले में एनएच 49 पर रफ्तार का कहर नजर आया। जांजगीर थाना क्षेत्र के तिलई गांव में डीजल से भरे मिनी टैंकर ने बाइक सवार दंपत्ति को चपेट में ले लिया घटना इतनी खतरनाक थी कि बाइक सवारों को कुचलने के बाद मिनी टैंकर उन्हीं पर पलट गई जिससे बाइक में सवार पति शिवानंद साहू -पत्नी उषा साहू की मौके पर ही मौत हो गई, वही उनकी 14 साल की बेटी नैंसी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे पुलिस की डायल 112 की मदद से स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

जहां उसका इलाज जारी है। मृतक दंपति बोड़सरा गांव के रहने वाले थे जोकि पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने मुलमुला जा रहे थे इसी दौरान एन एच 49 पर तिलई गांव के पास यह घटना घटित हुई।

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने तात्कालिक सहायता राशि प्रदान कर मामले को शांत कराया घटना के बाद से आरोपी ड्राइवर फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...