बिलासपुर

न्यू कंपोजिट बिल्डिंग परिसर से बाइक चोरी, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध….शासकीय कार्यालय भी सुरक्षित नही…

डेस्क

बिलासपुर- जिला मुख्यालय स्थित न्यू कंपोजिट बिल्डिंग कंपाउंड के बाइक स्टैंड में खड़ी बाइक को अज्ञात चोर ने पार कर दिया है, प्रार्थी ने मामले में बाइक चोरी की रिपोर्ट थाने में की है, दरअसल मुख्यालय में स्थित न्यू कंपोजिट बिल्डिंग में संयुक्त संचालक नगर एवं ग्राम निवेश विभाग का कार्यालय है जहाँ प्रार्थी जगन्नाथ पटेल निरतु निवासी कार्य करता है, मंगलवार को उसने अपनी बाइक होण्डा लीवो क्रमांक सीजी 10 ए ई 7908 को पार्किंग में लॉक कर कार्यालय में काम करने गया था, शाम को काम खत्म कर जब वह घर जाने के लिए लौटा तो उसे अपनी बाइक पार्किंग में नही मिली जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, उसने अपनी बाइक चोरी की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में की है।

शासकीय कार्यालय पार्किंग भी असुरक्षित

मुख्यालय के पार्किंग से बाइक चोरी होने की यह पहली घटना नही है इसके पहले भी और गाड़ियों की चोरी परिसर से हो चुकी है, ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या मुख्यालय के शासकीय कार्यालय ऐसे में सुरक्षित है?

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश "महाविद्यालय भवन हटाने की कोशिश पर पचपेड़ी में उबाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...आंदोलन क... 200 के रिचार्ज ने उड़ाए 77 हजार! रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी बना शिकायत, सायबर ठगी का नया तरीका, ताले भी सलामत, लॉकर भी सुरक्षित... फिर 13 तोला सोना कैसे हुआ गायब? पूजा अपार्टमेंट की रहस्यमयी चोरी ... मां महामाया मंदिर में गुप्त नवरात्र संपन्न...विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, कन्या भोज के साथ हुआ समा... मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा, ग्रामीणों को घर के पास मिलेगी बैंकिंग सुविधा सागौन तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा....11 लट्ठों समेत पिकअप-बाइक जब्त, चार आरोपी चढ़े हत्थे,