जांजगीर चाँपा

तेज रफ्तार का कहर ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

डेस्क

जांजगीर-बलौदा- जिले में तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा, एक दर्दनाक हादसे में फिर एक युवक की जान चली गई है और दूसरा युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल है, घटना बलौदा के गाँधी चौक के पास की है जहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया, हादसे में एक युवक रितेश दास की मौके पर मौत हो गई,

वहीं खिलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। वही हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगो को समझाइश दी, लेकिन वह नहीं माने और सड़क जाम कर बैठे रहे। लगभग डेढ़ घण्टे के बाद 25 हजार की आर्थिक मदद के बाद चक्काजाम कर रहे लोग शांत हुए और चक्काजाम समाप्त किया गया, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...