बिलासपुर

अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश… कलेक्टर ने की राजस्व विभाग के काम-काज की समीक्षा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने कड़ी कार्रवाई करें। कोचियों और दलालों पर पैनी नज़र रखने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने तहसीलदारों को पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग करने कहा। सड़क पर जन्मदिन मनाते हुए केक काटने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों के निराकरण की गति में अपेक्षित सुधार आया है। ये गति आगे भी बनी रहनी चाहिए। बैठक में कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को निर्देश दिए की जल्द ही राजस्व पखवाड़े का आयोजन कर राजस्व मामलों का निराकरण किया जाए। उन्होंने शहर और ग्रामीण दोनों इलाकों में अतिक्रमण हटाने कहा।

किसान पंजीयन का काम प्राथमिकता से करते हुए अगले दस दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा अविवादित एवं विवादित किस्म के नामांतरण एवं बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, भू-भाटक, त्रुटि सुधार एवं अभिलेख दुरूस्ती, राजस्व न्यायालय की प्रगति रिपोर्ट, भू नक्शा, नजूल, स्वामित्व योजना की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में पक्षकारों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में एडीएम शिवकुमार बनर्जी, आरए कुरूवंशी, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...