क्राइमबिलासपुर

शराब दुकान के पास मिली युवक की लाश , हत्या या दुर्घटना पुलिस उलझी

आलोक

मंगलवार सुबह मंगला शराब दुकान के पास कचरे के ढेर में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लोग हत्या की आशंका जताने लगे । सूचना पर पहुंची पुलिस का दावा है कि उसके द्वारा इस इलाके में रात 1:00 बजे तक गश्त की गई थी और उस दौरान ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी , इसलिए देर रात हुई घटना में इस युवक की मृत्यु होने की बात कही जा रही है।

मंगला के दीनदयाल कॉलोनी जाने वाली सड़क पर शराब दुकान के पास कचरे के ढेर में मिली लाश तालापारा में रहने वाले दस्तगीर की है, जो मूलत बिहार का निवासी है। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि यह हत्या की बजाय दुर्घटना का मामला अधिक लग रहा है ।

पास ही में युवक की मोटरसाइकिल भी खड़ी है, वहीं पास में शराब दुकान होने से पुलिस अंदेशा जता रही है कि शराब पीने के बाद दस्तगीर दुर्घटना में घायल हो गया और कचरे के ढेर में जाकर लेट गया जहां उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद यह खुलासा होगा कि मामला हत्या का है या फिर दुर्घटना में दस्तगीर की मौत हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में युवक ने सड़क पर खुद को लगाई आग, 80% झुलसा….पेट्रोल पम्प से डिब्बे में लिया पेट्... बिलासपुर:- 75-80 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा... बेटे ने ही दोस्तों संग रची साजिश...सस्ते दामों में ... भवानी राईस मिल में दर्दनाक हादसा...धान की छल्ली गिरने से हमाल की मौत, औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों क... बिलासपुर बना गांजा तस्करी का कॉरिडोर....रतनपुर पुलिस की घेराबंदी में फंसा एक आरोपी, 1.22 करोड़ का 24... मेहनत और मार्गदर्शन का कमाल...आचार्या इंस्टीट्यूट का CBSE 10वीं में ऐतिहासिक रिजल्ट धमकी, डर और ट्रांजैक्शन....मोबाइल ठगों का नया तरीका, नागपुर ट्रांसफर की धमकी देकर लाखों की ठगी....नर... सावधान..रोजगार की तलाश में बाहर गए श्रमिक बन रहे शोषण का शिकार... महाराष्ट्र में बिलासपुर के मजदूर क... पिकनिक मनाने गया युवक डूबा तालाब में.... दूसरे दिन एसडीआरएफ को मिला शव, वेदांता प्लांट हादसे में 20 श्रमिकों की मौत... फर्नेस में ईंधन के अत्यधिक दबाव से फटा बायलर, लापरवाह... बिलासपुर:- शिक्षा विभाग में करोड़ों का खेल... फर्जी वेतन आहरण कर 29 लाख हड़पे, एक आरोपी गिरफ्तार, दू...