बिलासपुर

ईनाम में कार मिलने का झांसा देकर ऑटो चालक से ठगी, फोन कॉल साबित हुआ हानिकारक… गवाएं लाख रुपए

रमेश राजपूत

बिलासपुर- फोन कॉल कर ईनाम में कार मिलने का झांसा देकर एक ऑटो चालक से 1 लाख 400 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है, मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है, जिसमें लालखदान में रहने वाले श्रीराम बघेल जो ऑटो चालक है जिसके मोबाइल नम्बर पर 7479556362 सेे अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया कि आपको स्नैपडील कंपनी में प्रथम पुरस्कार के रूप में कार दिया जा रहा है, जिसे लेने के लिए कई किस्तो में पैसों की मांग की गई, प्रार्थी ने उसके झांसे में आकर 1 लाख 400 रुपए कई किस्तों में बताएं बैंक एकाउंट में जमा कर दिये, जिसके बाद भी पैसों की डिमांड की गई, तब उसे इस बात का अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है।

झांसे में गंवाई रकम….

प्रार्थी ने बताया है कि इसके लिए 6500/- की मांग की गई, जिसे मैने उसके द्वारा बताए गए स्टेट बैक के खाता क्रमांक 361333061727 IFSC CODE SBIN0017656 में 6500 रूपये जमा किए, फिर उनके द्वारा 18900 रूपये की मांग की गई, फिर 25500/- एवं 49500/- दिनांक 23.01.2020 एवं 24.01.2020 को डलवाया गया,इसके बाद 94500/- की पुन: मांग की गई। इसके बाद प्रार्थी ने तोरवा थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में थाना तोरवा पुलिस द्वारा 420 आईपीसी दर्ज कर उक्त मोबाइल धारक की पतासाजी की जा रही है

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...