जांजगीर चाँपा

नहरिया बाबा मंदिर में ताला तोड़कर दानपेटी की चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…. बिलासपुर से ट्रेन में पहुँचे थे जांजगीर, फिर भागने चुरा ली बाइक

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के जांजगीर थाना अंतर्गत नहरिया बाबा हनुमान मंदिर में 25 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोडकर दानपेटी की चोरी को अंजाम दिया था, जिसमें लगभग 90 हजार रुपए से अधिक रकम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, वही इस दौरान एक बाइक क्रमांक सी.जी 11 एके 4750 कीमती 50,000 रू की भी चोरी करने की शिकायत प्रार्थी मनोज सूर्यवंशी निवासी जांजगीर ने दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई थी। विवेचना के दौरान सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा बारिकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। घटना में लगे सीसीटीव्ही को चेक करने पर तीन ब्यक्ति रेनकोट पहनकर अपने अपने चेहरे को कपड़े से ढके हुए दिखे। जिसके बाद घटना स्थल से सभी दिशाओं के सीसीटीव्ही फुटेज को चेक करने पर आरोपी घटना स्थल से मोटर सायकल चोरी कर बलौदा होते हुए सीपत, बिलासपुर शहर जाना पता चला।

इसी क्रम में जांजगीर पुलिस द्वारा बिलासपुर जाकर संभावित स्थान में सीसीटीव्ही फुटेज को आसपास दिखाने पर एक व्यक्ति को धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टींकू निवासी भूकम्प अटल अवास थाना सरकण्डा बिलासपुर के रूप में पहचान करने पर संदेही धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टींकू को पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ करने पर अपने अन्य सहयोगी विजय कुमार वैष्णव, रामायण केंवट दोनो निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी बिलासपुर के साथ मिलकर रात्रि में गतौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन से नैला रेलवे स्टेशन आना एवं नहरिया बाबा मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी को चोरी करना तथा वापस जाने का साधन नही होने से वहां पर खड़े मोटर सायकल हीरो एच एफ डिलक्स को चोरी करना उसी मोटर सायकल से तीनो बैठकर बलौदा, सीपत होते हुए बिलासपुर जाना एवं साक्ष्य छुपाने के लिए चोरी का मोटर सायकल एवं पहने हुए रेनकोट को जला देना बताए। प्रकरण के अन्य आरोपी विजय कुमार वैष्णव एवं रामायण केंवट दोनो को हरदीकला टोना से पकड़ा गया,

तीनो आरोपियों से पृथक पृथक पूछताछ करने पर बताये की आरोपियो के द्वारा चोरी की रकम को अपने साथी राजा ठाकुर उर्फ राज निवासी अशोक नगर खमतराई बिलासपुर के किराये के मकान में छुपाकर रखे है। आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किये जाने से नगदी रकम 37236/ रूपया, मोटर सायकल (जला हुआ) कीमती 50 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त औजार को बरामद किया गया है तथा आरोपियों द्वारा शेष रकम को खर्च करना बताया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार कुर्रे, निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरी. दिनेश यादव थाना प्रभारी बम्हनीडीह, साइबर सेल प्रभारी उप. निरीक्षक पारस पटेल, चौकी प्रभारी नैला राकेश कुमार सूर्यवंशी एवं सायबर टीम से सउनि विवेक कुमार सिंह, प्रधान आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह आर. प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, शहबाज अहमद, अर्जुन यादव, चौकी नैला से सउनि आर.के. साहू, प्रआर. भीम श्रीवास, रूद्र कश्यप, आर संतोष प्रधान एवं एसीसीयू बिलासपुर से आर. तरूण केशरवानी का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला