बिलासपुर

अज्ञात वाहन की चपेट में आये बाइक सवार 2 पुलिस आरक्षक…फ्लाईओवर के ऊपर हुआ हादसा, 1 आरक्षक की हुई दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात एक सड़क हादसे में सिविल लाइन में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक की दर्दनाक मौत हो गई वही दूसरा आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक संदीप कुर्रे थाने के सीसीटीएनएस का काम देखते थे।

वह रविवार की शाम साथी आरक्षक नवीन बागड़े के साथ किसी काम से बाइक पर रायपुर रोड की तरफ गए थे। रात करीब 10 बजे वापस लौटने समय दोनों आरक्षक संदीप और नवीन एक ही बाइक में सवार थे। जब वे महाराणा प्रताप चौक से पहले तिफरा ओवर ब्रिज पर पहुंचे तब फ्लाईओवर के ऊपर किसी भारी वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी।

जिसके चलते दोनो बाइक से नीचे सड़क पर गिर गए। हादसे में संदीप भारी वाहन के पहिये के नीचे आ गया। वहीं नवीन दूर जाकर गिर गया। दुर्घटना में आरक्षक संदीप कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई वही नवीन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने अपने साथियों की पहचान करते हुए घायल आरक्षक को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। वही संदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे की जानकारी लगते ही संदीप के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...