सीपत

सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली… आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ई-भाठापारा की रहने वाली एक महिला से पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर 45 हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सीपत पुलिस ने आरोपी लीलामणी सोनझरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया आशा सोनझरी ने शिकायत में बताया कि वह मजदूरी कर अपना जीवनयापन करती है। उसने बताया कि वह पहले शराब बिक्री का काम करती थी, लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों से उसने यह काम पूरी तरह बंद कर दिया है।शिकायत के मुताबिक, 5 जुलाई 2026 की सुबह ग्राम खम्हरिया निवासी लीलामणी सोनझरी उसके घर पहुंचा। आरोप है कि उसने अपने साथ लाई शराब को महिला के घर में रख दिया और उस पर अवैध शराब रखने एवं बेचने का आरोप लगाने लगा। इसके बाद उसने कहा कि यदि जेल जाने से बचना है तो पुलिस वालों को पैसे देने होंगे, अन्यथा वह पुलिस से कार्रवाई करवाकर जेल भिजवा देगा। महिला ने बताया कि आरोपी की धमकी से डरकर उसने अपने पति से 45 हजार रुपये मंगवाए और नगद राशि आरोपी को दे दी। अगले दिन 6 जुलाई को वह सीपत थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके पास घटना का वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसे पुलिस को सौंपा गया है। सीपत पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी लीलामणी सोनझरी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला