मस्तूरी

अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को मिली सफलता, चुनावी रंजिश बनी वजह….दो आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

मस्तूरी- बीते 30 जनवरी को ग्रामीणों द्वारा थाना मस्तुरी को फोन पर सूचना दी गई की मस्तुरी अकलतरा फोर लेन के पास खुडुभांठा गांव के खेत में एक व्यक्ति की अधजली शव मिली हैं , जिसे पुवाल से जलाया गया हैं । सूचना की तस्दीकी हेतू थाना प्रभारी मस्तुरी फैजूल शाह एवं अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे जहां मौका मुआयना देख एक अधजला शव पाया गया जिसकी पहचान ग्रामिणों द्वारा गुनाराम कारले के रूप में की गई । मौके पर एफएसएल टीम डाग स्क्वाड एवं साईबर सेल को भी बुलाया गया, शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम कराया गया , चिकित्सकों द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतक को गला घोट कर हत्या करना बाद में शव जलाना बताया गया ।

पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 49 / 2020 धारा 302 , 201 भादवि पंजीबद्ध किया गया । एक व्यक्ति की हत्या एवं उसके शव को जला दिये जाने के गंभीर मामले को थाना प्रभारी मस्तुरी फैजूल शाह द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और मामले में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय धुव द्वारा उपपुलिस अधीक्षक निमीषा पांडेय तथा थाना प्रभारी मस्तुरी फैजूल शाह की नेतृत्व में अज्ञात आरोपी की पता साजी के लिए पुलिस टीम का गठन कर मामले में आरोपीयों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए , थाना स्तर पर तीन टीम का गठन किया गया जिसमें एक टीम साईबर विशेषज्ञों की थी जिसमें अहम तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर रही थी ।

दूसरी टीम आरोपीयों के छिपे हुए संभावित स्थान पर रेड की कार्यवाही कर आरोपी की पतासाजी कर रही थी । तीसरी टीम थाना स्तर पर सूचना आंकलन कर रही थी इसी बीच संदेह के आधार पर तथा घटना के समय पर घटना स्थल पर मौजुदगी को ध्यान में रखते हुए एक संदेही मुकेश कुर्रे पिता रामायण कुर्रे को पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिया गया जिससे सख्ती से पुछताछ करने पर उसने अपने साथी छन्नू राम डोगरे पिता श्याम लाल डोगरे के साथ मिलकर चुनावी रंजीश मे मारपीट करते हए बेल्ट से गला घोट कर गुनाराम की हत्या कर उसके शव को जलाना बताये । मामले का दूसरा आरोपी छन्नू राम डोगरे घटना के बाद से फरार था जिसके गिरफतारी के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही थी इस दौरान आरोपी के पाये जाने के संभावित स्थान सीपत , गनियारी , बिरकोना तथा अकलतरा में झापे मारी की गई , परन्तु आरोपी मौके पर नहीं मिला तथा मस्तूरी , जयरामनगर एवं बिलासपुर के अलग अलग स्थानों की सीसीटीवी फुटेज निकाली गई ।

इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली की आरोपी कुटीघाट क्षेत्र में छिपा हुआ है । जिस पर पुलिस टीम द्वारा कुटीघाट की घेराबंदी कर आरोपी को ढूंढने पर वह कुटीघाट से भागने के प्रयास में पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया । जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि वह अपने मित्र मुकेश कुर्रे के पिता के लिए पंचायत चुनाव में वोट देने के लिए पैसा दिया था , परन्तु पैसा लेकर वोट नहीं देने के शक में दिनांक 29 जनवरी को वह छन्नू से वाद विवाद कर उसे मारा पीटा बाद में गुनाराम पुलिस में रिपोर्ट न कर दे बोलकर मुकेश और गुनाराम मृतक के साथ मारपीट कर उसे खुडूभाठा ले जाकर बेल्ट से गला घोटकर हत्या कर उसके शव को जला दिये और घटना के बाद मुकेश अपने घर आ गया तथा छन्नू राम अकलतरा भाग गया ।

आरोपीयों द्वारा अपराध करना कबूल किये जाने पर दोनो आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया और घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी जप्त की गई । आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,