बीजापुर छत्तीसगढ़

सीएएफ जवानों के बीच खूनी संघर्ष, एक जवान ने खोया आपा, दो जवानों को मारी गोली….घटना के बाद खुद पर भी की फायरिंग, एक जवान की मौत दूसरा गंभीर

डेस्क

बीजापुर- जवानों के बीच खूनी संघर्ष की एक और घटना सामने आई है जिसमे एक जवान की मौत हो गई है तो आरोपी जवान के अलावा एक जवान के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घटना फरेसगढ़ थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है, जहाँ कैंप में जवानों के बीच आपसी विवाद में ये गोलियां चली है। आरोप है कि जवान दयाशंकर ने गोलियां चलायी है, जिसने सबसे पहले रविरंजन को गोली मारी और फिर बीच-बचाव की कोशिश में मोहम्मद आरीफ को भी गोली लग गयी।

घटना की एसपी दिव्यांग पटेल ने पुष्टि करते हुए बताया है कि घायल जवानो का फरेसगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गयी है, वहीं एक जवान के पैर में गोली लगी है, गोली मारने के बाद आरोपी जवान दयाशंकर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की है, गोली चेहरे पर लगी है और जबड़े को चीरते हुए गोली निकल गयी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ...