कोटा

45 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते खुद पर मिट्टी तेल डालकर लगाई आग गंभीर रूप से झुलसी सिम्स रिफर

प्रेम सोमवंशी

कोटा – ग्राम नेवसा में 45 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली जिसकी सूचना परिजनों ने कोटा थाना की डायल 112 को दी जिसके बाद डायल 112 घटना स्थल पर पहुँची साथ 108 एम्बुलेंस भी पहुँच गयी जिसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुँचे। मिली जानकारी के अनुसार विमला यादव पति रामकुमार यादव उम्र 45 वर्ष ग्राम नेवसा ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली परिवार वालों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया और कोटा थाना की डायल 112 को इसकी सूचना दी

सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक श्यामलाल सोनवानी व चालक मुनेन्द्र जायसवाल घटना स्थल पर पहुँचे साथ ही 108 एम्बुलेंस भी घटना स्थल पर पहुँच गईं। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुँचे डियूटी डॉक्टर द्वारा महिला का प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया। विमला यादव पति राजकुमार यादव 15 से 20 दिन पहले अपने मायके आयी थी जिसका ससुराल ग्राम बहेरामुडा में है।

महिला ने खुद पर आग किन कारणों के चलते लगाई है इसका पता नही चल पाया है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...