कांकेर

दिमागी हालत ठीक करने वाले बैगा परिवार पर मंद बुद्धि ने किया हमला, एक युवती की मौत, दो की हालत गंभीर

डेस्ककांकेर- जिला के बांदे थाना क्षेत्र अंतर्गत पाड़ेंगा गांव में बैगा के पास झाड़ फूंक कराने आए एक युवक ने सब्बल से उसके परिवार वालो पर बेतरतीब हमला कर दिया. जिससे एक युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी युवती और बैगा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमले में युवती ललिता नरेटी की मौत हो गई। बैगा चैतू राम नरेटी और युवती सोमा नरेटी घायल है। उनका इलाज जारी है।दरअसल पूरा मामला संतु के दिमागी हालत से जुड़ा है। आरोपी संतु उसेण्डी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसी वजह से उसका झाड़ फूंक कराने परिवार वाले बैगा के पास ले गए थे। इसी दौरान कोई कुछ समझ पाता उसने पीछे से बैगा के सर पर सब्बल से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आईं युवतियों पर भी संतु ने वार कर दिया।घटना के बाद ग्रामीण आरोपी को रस्सी से बांधकर रखे हुए थे और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...