बिलासपुर

सूदखोरों ने पति पत्नी से घर घुसकर की मारपीट, पैसे लौटाने के बाद भी कर रहे और पैसों की मांग…थाने में लगाई गुहार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- तारबाहर थाना क्षेत्र के लिंक रोड निवासी मंजू त्रिपाठी ने थाने पहुँचकर शिकायत की है कि शनिवार को राज चौहान और प्रदीप कैवर्त ने उनके घर घुसकर पति अरुण त्रिपाठी और उसके साथ मारपीट करते हुए पैसो की मांग कर रहे थे, जो कि उनके पति द्वारा ली गई थी। प्रार्थी ने बताया है कि उनके पति ने दोनों से कुछ समय पहले 5- 5 हजार रुपए उधार लिए थे, जिसे उसके पति ने उन्हें लौटा दिए है बावजूद इसके दोनों युवक उसके पति से और पैसो की मांग कर रहे है।

शनिवार को भी दोनों युवक मारने के लिए स्टम्प लेकर घर पहुँचे थे, जहाँ विवाद करते हुए उन्होंने पति पत्नी के साथ बुरी तरह से मारपीट की घटना को अंजाम दिया और पैसो की मांग करते रहे। इस मारपीट की घटना से उनके बेटे पिंकू त्रिपाठी को भी चोटें आई है। सूदखोरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है,

जिससे डरे सहमे परिवार ने थाने में शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश "महाविद्यालय भवन हटाने की कोशिश पर पचपेड़ी में उबाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...आंदोलन क... 200 के रिचार्ज ने उड़ाए 77 हजार! रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी बना शिकायत, सायबर ठगी का नया तरीका, ताले भी सलामत, लॉकर भी सुरक्षित... फिर 13 तोला सोना कैसे हुआ गायब? पूजा अपार्टमेंट की रहस्यमयी चोरी ... मां महामाया मंदिर में गुप्त नवरात्र संपन्न...विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, कन्या भोज के साथ हुआ समा... मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा, ग्रामीणों को घर के पास मिलेगी बैंकिंग सुविधा सागौन तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा....11 लट्ठों समेत पिकअप-बाइक जब्त, चार आरोपी चढ़े हत्थे,