बिलासपुर

चोरी और धोखाधड़ी के दो मामलों में जिले की पुलिस को मिली सफलता, दिल्ली से 4 आरोपियों की हुई गिरफ्तार…. नगदी रकम भी बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर –  सामान देने का वादा कर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी पकड़ाए हैं वही दोस्तों को चूना लगाकर 90,000 पार करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पहले मामले में प्रार्थी सत्तार अली तस्लीम खाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके साथ रहने वाला उनका साथी नदीम माली 90000 रुपए लेकर गायब हो गया है पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सकोराबाद जिला अमरोहा निवासी नदीम माली को दिल्ली से गिरफ्तार कर पैसे बरामद कर लिए हैं। वहीं दूसरे मामले मेंदिल्ली के आरोपी गुलशन सिंह, मोहम्मद जस्सीम और समीर प्रताप ठाकुर ने बिलासपुर में अगरबत्ती बनाने वाले व्यापारी को कपूर की सप्लाई देने का वादा कर झांसे में लेकर 1 लाख 86 हजार रुपए खाते में जमा करवा लिए थे लेकिन सामान देने के समय आरोपियों का कहीं पता नहीं चल रहा था। व्यापारी को जब ठगी की आशंका हुई तो उसने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों ने टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली रवाना किया। जिसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत कर तीन आरोपियों को अपने हिरासत में लिया कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 50 हजार नगदी समेत चार नग मोबाइल चेक बुक और कई एटीएम कार्ड बरामद किए हैं पुलिस द्वारा पिछले दिनों चलाए गए साइबर अभियान के बावजूद शहर में ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि कोरोना काल में साइबर मितान जैसा बड़ा अभियान चलाने के बावजूद भी पुलिस शहर की जनता को समझाने में आखिर क्यों नाकाम नजर आ रही है या फिर जनता खुद ऐसे मामलों में फसने को आमादा हो जाती है। 

error: Content is protected !!
Letest
फर्जी गैस डिलीवरी दिखाकर उपभोक्ता से धोखाधड़ी...विनोद गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज, पचपेड़ी:- खेत से लौटे परिजनों के उड़े होश, घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली बेटी, करही गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार... अवैध रेत कारोबार की रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या... तखतपुर:- बेलसरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा...बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कोटा :- तालाब में मिली नवजात बच्ची की लाश....जन्म छुपाने के लिए फेंके जाने की आशंका VIDEO बिलासपुर: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल…एसएसपी ने सरकंडा थाने के प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड... VIDEO:-बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत…छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस... शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय... डिजिटल अरेस्ट गैंग के करीब पहुँची पुलिस... 1 करोड़ की साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2% कमीशन पर...