मस्तूरी

थाना प्रभारी की पहल से बुजुर्ग महिला को मिली राशि, बैंक से ट्रांसफर हो गए थे किसी और के अकाउंट में…

उदय सिंह

मस्तूरी- बुजुर्ग महिला की शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी फैजुल शाह के प्रयासों से उसके बैंक अकाउंट से ट्रांसफर हुए 10 हजार रुपए वापस मिले, प्राप्त जानकारी के अनुसार एक 65 वर्षीय श्याम बाई नाम की बुजुर्ग महिला जो कि कई दिनों से परेशान थी, द्वारा थाना मस्तूरी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके बैंक अकाउंट में से 10000 रुपए किसी अन्य अकाउंट में ट्रांसफर हो गए हैं। जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी स्टाफ द्वारा केनरा बैंक जाकर पूछताछ किया गया, पूछताछ के दौरान पता चला कि वह 10 हजार रुपए किसी अन्य व्यक्ति के अकाउंट में ट्रांसफर हो गए थे

जिसको मोबाइल के माध्यम से कांटेक्ट कर थाना मस्तूरी बुलाया गया व समझाइश दी गई, कि वह राशि जो आपके अकाउंट में गलती से आ गई है वह श्याम बाई का है जिसे आप लौटा दीजिए।
उसके बाद उस व्यक्ति द्वारा स्वत: ही श्यामबाई के 10000 हजार रुपए नगद थाने में वापस कर दिए।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,