जांजगीर चाँपा

सड़क किनारे मिले युवक की मौत, सिर पर गंभीर चोट के निशान, मामला संदिग्ध हत्या या दुर्घटना

देवेंद्र निराला

जांजगीर चाँपा-हसौद- ग्राम पंचायत कैथा में बीती रात एक युवक सड़क किनारे बेहोशी की हालात में पड़ा हुआ था 112 ने उसे जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया तब तक युवक की मौत हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार हसौद थाना अन्तर्गत कैथा में सड़क किनारे अज्ञात युवक खून से लथ पथ पड़ा हुआ था लोगों के द्वारा 112 को सूचना दी गई जिस पर 112 घटना स्थल पर पहुंचकर युवक को जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, जहाँ डाँक्टरों ने परीक्षण पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों से युवक की पहचान कराई गई तो पता चला मृतक प्रीतम लाल सतरंज पिता मुकुत राम सतरंज ग्राम बड़े रबेली थाना मालखरौदा का रहने वाला है।युवक के संबंध में परिजनों को जानकारी मिलने पर परिजन जैजैपुर अस्पताल पहुंचे, जहाँ परिजनों ने बताया कि प्रीतम लाल घर से सुबह लगभग 11 बजे अपने बेटी घर नगारीडीह जाने की बात कहकर पैदल निकला था। फ़िलहाल युवक हादसे का शिकार हुआ है या हत्या की गई है, पुलिस जांच में जुट गई है, वही शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...