कोटा

सड़क किनारे युवक की मिली लाश…हादसे का शिकार होने की आशंका, पास ही मिली क्षतिग्रस्त बाइक

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र के गनियारी के पास शनिवार की सुबह एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम तेंदुआ निवासी भुनेश्वर मरावी 19 वर्ष के रूप में हुई है। मौके पर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली, जिससे लग रहा है कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। पुलिस का अनुमान है कि देर रात किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी होगी। पुलिस के अनुसार भुनेश्वर शुक्रवार दोपहर घर से बिलासपुर के लिए निकला था। उसने अपने दोस्त को बताया था कि वह मरम्मत के लिए दिया गया मोबाइल लेने जा रहा है। इसके लिए उसने दोस्त से कुछ रुपये भी उधार लिए थे। रात में मोबाइल लेने के बाद वह बाइक से वापस गांव लौट रहा था।

शनिवार सुबह गनियारी के लोगों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त की। परिजनों को थाने बुलाकर पहचान की औपचारिकता पूरी कराई गई। बाद में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पीएम के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह लग रहा है कि भुनेश्वर की मौत किसी वाहन से टक्कर के कारण हुई है। हादसा देर रात का माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...