बिलासपुर

चोरी एवं आदतन अवैध शराब बिक्री करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, 30 पाव अवैध शराब सहित नगद रकम जब्त 

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– शहर में अवैध रूप से मादक पदार्थ एवं अवैध शराब की बिकी पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा थाना प्रभारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। लिहाज़ा थाना सिविल लाईन पुलिस के द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले संदेहियो के उपर लगातार नजर रखी जा रही है। थाना प्रभारी सिविल लाईन परिवेश तिवारी को मुखबीर से सूचना मिली की कारगिल चौक कस्तुरबा नगर निवासी आदतन अवैध शराब बिक्री करने वाला शत्रुहन यादव जो पूर्व में अवैध शराब बिक्री में कई बार पकड़ा जा चुका है पुन कारगिल चौक पर शराब बिक्री करने के लिये शराब लेकर रखा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा एक टीम बनाकर रेड कार्यवाही करने रवाना किया गया, मौक पर टीम ने पहुंचकर शत्रुहन यादय पिता स्व रामेश्वर यादव उम्र 47 वर्ष निवासी कारगिल चौक कस्तुरबा नगर को घेराबंदी कर कब्जे से 30 पाव अंग्रेजी एवं देशी शराब, नगद रकम 1100 / रू सहित जप्त किया गया, वही आरोपी के खिलाफ 34 ( 2 ) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार