बिलासपुर

गांधी जयंती पर सीएमडी कॉलेज से निकली स्वच्छता जागरण रैली , चैयरमेन संजय दुबे ने दिखाई हरी झंडी

डेस्क

महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर की एनएसएस प्रकोष्ठ और रोटरी क्लब बिलासपुर द्वारा संयुक्त रूप से स्वच्छता जागरण रैली निकाली गई सीएमडी कॉलेज से निकली इस स्वच्छता जागरण रैली को सीएमडी कॉलेज के चेयरमैन और रोटरी क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष पंडित संजय दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बड़ी संख्या में मौजूद एनएसएस कैडेट रैली में शामिल होकर सीएमडी कॉलेज से गांधी चौक होते हुए मिनीमाता बस्ती पहुंचे ।इस पिछड़ी बस्ती के साथ यहां मौजूद जतिया तलाब की साफ-सफाई कैडेट्स द्वारा की गई

इस रैली में करीब 28 कॉलेज के हजार से अधिक विद्यार्थी और शिक्षक के साथ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। यहां स्वच्छता के संदेश के साथ प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान की भी जानकारी लोगों को दी गई और प्लास्टिक के कैरी बैग के स्थान पर कपड़े के थैले इस्तेमाल करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस मौके पर सीएमडी कॉलेज के चैयरमेन पंडित संजय दुबे के अलावा एस पी चतुर्वेदी, अटल श्रीवास्तव प्रोफेसर गौरी दत्त शर्मा और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे...