बिलासपुर

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव, खुले घूमने का आरोपी…तनाव की स्थिति निर्मित

डेस्क

बिलासपुर- सकरी थाना क्षेत्र में राधेश्याम साहू की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नही होने और संदेहियों के खुले आम घूमने से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सकरी थाने का घेराव कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाने में तनाव की स्थिति निर्मित हो चुकी है, जिन्हें पुलिस समझाईश देकर शांत कराने की कोशिश में जुटी है। गौरतलब है कि 13 फरवरी को सकरी थाना से 200 मीटर दूरी पर राइस मिल के पीछे खाली पड़े प्लाट में राधेश्याम साहू का शव मिला था जिसके बाद सर्च डॉग वहाँ से मृतक के पड़ोसी के घर जाकर घुसा जिसके बाद परिजनों ने उसी दिन संबलपुरी में चक्काजाम कर दिया दूसरे दिन शव के पीएम में गड़बड़ी की बात को लेकर भी कलेक्टोरेट का घेराव किया जिसके बाद दूसरे दिन 10 सदस्यीय टीम के सामने मृतक का पीएम कराया गया।

शनिवार की सुबह से सकरी थाना में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुचे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।पुलिस परिजनों को बयान देने के लिए कहती रही लेकिन अधिकतर ग्रामीण तथाकथित आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। इस बीच लगातार पुलिस के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की बहस होती रही। जहाँ पुलिस उच्च अधिकारी भी पहुँच गए थे।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस...