जांजगीर

छत्तीसगढ़ के मजदूर की हत्या,जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने की करतूत….. पुलवामा में हुई घटना

रायपुर- जम्मू एंड कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को आतंकवादियों ने छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी है, छत्तीसगढ़ के जांजगीर का रहने वाला सेठी राम सागर कश्मीर के ईंट भट्ठे में काम करने गया था, जिस इलाके में वो रहता था वहां आतंकियों की घुसपैठ का इनपुट सेना को मिला था, सेना के जवानों द्वारा वहां पहुंचने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, इसमें सेना के जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, आतंकियों ने सेठी राम सागर को निशाना बनाते हुए उसे गोली मार दी, इससे सेठी की मौके पर ही मौत हो गई।

मुख्यमंत्री बघेल ने की मदद की घोषणा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आतंकियों द्वारा सेठी सागर की हत्या की निंदा की है, साथ ही मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं. इसके साथ ही सीएम बघेल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को जम्मू-कश्मीर पुलिस से इस संबंध में आवश्यक समन्वय करने को कहा है और मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी शासन की ओर से दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...