बिलासपुर

शहर में चोरो का आतंक, रोजाना टूट रहे ताले….घर सुना छोड़ना हुआ मुश्किल…..किसी भी वक्त हो सकती है चोरी

डेस्क

बिलासपुर- पुलिस की लाखों कोशिशों के बावजूद शहर के विभिन्न हिस्सों में रोजाना चोरी की घटनाएं सामने आ रही है, रोजाना हो रही चोरियों से ऐसा लग रहा है जैसे चोरों को पकड़े जाने का डर ही नही है, जो किसी भी वक्त किसी भी घर को निशाना बना रहे है। एकाएक शहर में चोरियों की बाढ़ सी आ गई है, सुबह होते ही कही न कही से चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। हालांकि कई मामलों में पुलिस ने सीसीटीवी और अपने सूचना तंत्र के जरिये अपराधियों को पकड़ा है लेकिन ज्यादातर मामले अनसुलझे ही पड़े है जिनके आरोपी गिरफ्त से बाहर है और उनकी जांच अब ठंडी पड़ गई है। हालात ऐसे है कि चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुँचने पर कई तरह के सवाल प्रार्थी से पूछे जाते है जैसे उसी ने चोरी के लिए चोरो को बुलाया हो और चोरी का माल रखा हुआ हो। हालांकि इसे प्रक्रिया का हिस्सा माना जाता है लेकिन इसके साथ ही सहानुभूति भी जरूरी है।

एक और सुने मकान को बनाया निशाना

हेमुनगर में लाखों की चोरी की घटना के बाद एक और चोरी की रिपोर्ट मंगलवार को दर्ज हुई है, जिसमे मोपका के विवेकानंद नगर में हिम्मत राव के मकान में किराए से रहने कासदन कुमार पाल के घर ताला तोड़कर कर नगदी सहित सोने चांदी के गहनों और सामानों पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया है, प्रार्थी ने बताया कि वह उसका परिवार शादी में भोपाल गया हुआ था, जहाँ उसके पड़ोसी ने सूचना दी कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है और चोरी की आशंका है लिहाजा उन्होंने भोपाल से वापस आकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था और आलमारी टूटी हुई है, जिसमे रखे कीमती सामान सहित अन्य सामान घर मे नही है। प्रार्थी ने इसकी रिपोर्ट सरकंडा थाने में दर्ज कराई है जहाँ कीमती सामानों के बिल के बिना केवल 75 हजार रुपए की चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर: मौत बनकर रॉन्ग साइड से सामने आई ट्रेलर, सकरी बाईपास में दर्दनाक हादसा.. स्कॉर्पियो स... चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर चोट लगने से युवक हुआ घायल, सिम्स में उपचार जा... मुंगेली में आईजी रामगोपाल गर्ग का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण...लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर... पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष... कुल्हाड़ी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाली महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार स्पा सेंटर के बाहर हवाई फायरिंग...घटना से मचा हड़कंप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल और एक एयरगन जब्त बिलासपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई.... 2.06 करोड़ का बैंक घोटाला, बिल्हा एसबीआई की पूर्व क... ट्रेलर ने मोपेड सवार दंपति को लिया चपेट में...पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत,पति घायल बिलासपुर रेफर, बिलासपुर: स्कूल समय में फिर बदलाव...नया आदेश जारी, जानिए अब किस समय लगेंगी कक्षाएं, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक... छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप...137 किलो अवैध गांजा जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार, 2 कार भी ...