बिलासपुर

चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल मिस्त्री को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संतोष केवट पिता गंगाराम केवट उम्र 35 वर्ष, निवासी चकरभाठा बस्ती वार्ड क्रमांक 12 के रूप में हुई है। संतोष पेशे से मिस्त्री था और मकानों के निर्माण का ठेका लेकर कार्य करता था। शनिवार को वह चकरभाठा के वार्ड क्रमांक 14 स्थित आशुतोष कटकवार के निर्माणाधीन मकान में अन्य मजदूरों के साथ लोहे की सरिया काटने का काम कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे रॉड काटने वाली मशीन में अचानक करंट प्रवाहित हो गया। मशीन के संपर्क में आते ही संतोष को तेज बिजली का झटका लगा और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत मशीन बंद कर उसे बचाने का प्रयास किया और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल संतोष को तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है तथा मशीन में करंट आने की वजह का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल,