बिलासपुर

सुने मकान में दिन दहाड़े चोरी को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से सोने चांदी के जेवरात बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मोपका में सूने मकान में दिन दहाड़े चोरी करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 80 हज़ार रुपए कीमती समान जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार एक अक्तूबर को रामकृष्ण नगर मोपका निवासी प्रार्थी अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर मल्हार दर्शन के गए हुए थे। जहां से वह रात 10.30 बजे वापस लौट थे। तब देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर का पूरा समान बिखरा हुआ था। वही कमरे में रखे आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। आलमारी में रखे सोने, चांदी के जेवर, बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड सेट, सहित करीबन 80,000 रू. का सामान वहा से गायब था। जिसकी शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कि जहा सीसीटीवी फुटेज के मदद से पुलिस मोपका निवासी दीपक डहरिया तक पहुंची। जिसके कब्जे से पुलिस ने सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान को बरामद कर लिया है।और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. जे.पी. गुप्ता, उप निरी. ओम प्रकाश कुर्रे, प्र.आर. प्रमोद सिंह, विनोद यादव, आरक्षक विकास यादव, विवेक राय, राकेश यादव, संजीव जांगड़े, रवि यादव एवं अन्य का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...