बिलासपुर

जिले में 99 हजार 910 किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा गया  47 लाख 7 हजार 335 क्विंटल धान, पिछले वर्ष के मुकाबले 2 लाख 93 हजार 53 क्विंटल की हुई ज्यादा खरीदी

रमेश राजपूत

बिलासपुर- जिले में धान खरीदी के लिये चाक- चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था और बेहतर माॅनिटरिंग के फलस्वरूप इस खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर 99 हजार 910 किसानों से 8 अरब 56 करोड़ 50 लाख 35 हजार रूपये मूल्य का 47 लाख 7 हजार 335 क्विंटल धान खरीदा गया है। जबकि गत वर्ष 85 हजार 335 किसानों से 44 लाख 14 हजार 282 क्विंटल धान खरीदा गया था। इस तरह गत वर्ष के मुकाबले 2 लाख 93 हजार 53 क्विंटल यानी 6.49 प्रतिशत ज्यादा धान की खरीदी की गयी। निर्धारित अंतिम तिथि 20 फरवरी तक खरीदी केन्द्रों में लाये गये धान के तौल व एंट्री का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

शासन द्वारा किसानों को प्रति क्विंटल 2500 रूपये धान का मूल्य देने और गत वर्ष किये गये ऋण माफ की फलस्वरूप किसानों में धान बेचने के लिये उत्साह था। बिलासपुर जिले में विपणन वर्ष 2018-19 में 92 हजार 91 किसानों का पंजीयन किया गया था। वहीं इस वर्ष 1 लाख 7 हजार 420 किसान पंजीकृत किये गये। इस तरह गत वर्ष के मुकाबले 16.64 प्रतिशत ज्यादा किसानों ने अपना पंजीयन कराया। इसमें वे किसान भी शामिल हैं, जो डिफाल्टर थे और जिनका ऋण माफ सरकार द्वारा किया गया था। इसी तरह पंजीकृत रकबे में भी वृद्धि हुई। किसानों का गत वर्ष का पंजीकृत रकबा 1 लाख 26 हजार 95 हेक्टेयर था और इस वर्ष 1 लाख 25 हजार 925 हेक्टेयर का पंजीयन हुआ था।

मॉनीटर के लिए तैनात थे अधिकारी

जिले में इस वर्ष 130 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की गयी। ग्राम देवतरा और खरकेना में नये उपार्जन केन्द्र खोले गये, जिससे उस क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में सुविधा हुयी। कलेक्टर के निर्देशानुसार धान खरीदी की माॅनिटरिंग हर स्तर पर की गयी। जिला स्तर से लेकर खरीदी केन्द्र स्तर तक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये। जिला स्तर के अधिकारियों को 130 खरीदी केन्द्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। साथ ही हर केन्द्र के लिये कृषि विस्तार अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया था। खरीदी केन्द्रों में धान की स्टेगिंग की माॅनिटरिंग एवं अन्य तकनीकी व्यवस्था देखने के लिये विभिन्न विभागों के इंजीनियरों की भी ड्यूटी लगाई गयी थी। सभी खरीदी केन्द्रों में हर हफ्ते धान का भौतिक सत्यापन किया गया।

अवैध धान पर कार्रवाई

धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण को रोकने एवं कोचियों पर रोक लगाने के लिये राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा सतत् निरीक्षण एवं भ्रमण कर सख्ती से कार्यवाही की गयी। राज्य के 265 कोचियों और 3 अंतर्राज्यीय कोचियों पर कार्यवाही कर 9 हजार 902 क्विंटल धान जब्त किया गया। वहीं धान का अवैध परिवहन करने वाले 46 वाहनों को जब्त किया गया। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों एवं वनक्षेत्रों में भी नाके बनाकर धान के अवैध परिवहन को रोका गया।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मल्हार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का हुआ सम्मान...भाजयुमो ने किया खास क... बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न...