जांजगीर चाँपा

शराब पीने से मना करने पर कलयुगी पुत्र ने बुजुर्ग माँ की बेरहमी से की पिटाई हुई मौत…हत्यारा पुत्र गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत डभराखुर्द में बीती शाम एक कलयुगी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को केवल इस लिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसकी माँ ने उसे शराब पीने से मना किया। मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम मृतिका अवधमति पटेल उम्र 70 साल निवासी डभराखुर्द अपने घर के दरवाजे के पास चिल्लाते हुए बचा लो बचा लो कहते आई और गिरकर बेहोश हो गए, जब आस पास के लोग वहां पहुँचे तो पाया बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। घटना की सूचना बिर्रा थाने को दी गई, जिस पर मौके में पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू की और लोगों से पूछताछ की, जहाँ जानकारी मिली कि संदेही पुत्र अनिल पटेल ने ही अपनी माँ के साथ मारपीट की होगी जिससे उसकी मौत हो गई होगी। मामले में पुलिस ने संदेही पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि शराब पीने से मना करने पर उसने अपनी माँ के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र अनिल पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला