बिल्हा

शराब के नशे में विवाद के बाद रेंता गला, बोतल फेंकने को लेकर हुआ था झगड़ा….आरोपी फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर-शनिवार रात बिल्हा के मंगल स्पंज आयरन में काम करने वाले मजदूर को शराब की खाली बोतल फेकना उस वक्त महंगा पड़ गया। जब शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने बोतल रास्ते मे फेकने का विरोध करते हुए उनपर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी युवक तो मौके से फरार हो गए लेकिन घायल युवकों की जान पर बन आई। मामले में बिल्हा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर अज्ञात युवकों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार बिल्हा क्षेत्र के ग्राम भैंसबोड निवासी चंद्रकांत सतनामी पिता उमाशंकर (18) बिल्हा के केशला स्थित मंगल स्पंज आयरन में भट्टी हेल्पर का काम करता है।

वह 22 फरवरी की रात 8 बजे ड्यूटी जा रहा था। बिल्हा अंग्रेजी शराब दुकान के पास फेक्ट्री में काम करने वाले पप्पू यादव व् धनिया से मुलाकात हुई। उसी समय पप्पू यादव शराब की ख़ाली बोतल को फेंक रहा था। जो सामने से आ रहे मोटर साइकिल से टकरा गई। इस बात पर तीनों बाईक सवार युवक बाइक रोक उनसे विवाद करने लगे।

उस समय तो प्रार्थी युवकों ने मामला टालकर मौके से चले गए,लेकिन यह विवाद यही नही रुका नशे में धुत युवकों ने विवाद की रंजिश को खत्म करने के लिए चंद्रकांत और पप्पू यादव का पीछा करते हुए फैक्ट्री पहुँच गए, फैक्ट्री के लेबर कालोनी के पास रास्ता रोक कर ब्लेड से चंद्रकांत का गला रेत दिया।

उसके बाद आरोपी युवकों ने पप्पू यादव को पकड़ा कर ब्लेड से ग़ला रेतने की कोशिश की थी ही कि विवाद सुन फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी बाहर निकले जिसे देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

ईस घटना में घायलों को 108 की सहायता से बिल्हा के हॉस्पिटल पहुँचाया गया। वही अभी सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना के बाद बिल्हा पुलिस ने अज्ञात आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 307, 507 एवं 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...