रतनपुर

लॉक डाउन में भी कोयले का अवैध कारोबार, एसडीओपी ने मारा छापा…. एक ट्रैक्टर और कोयले को किया गया जब्त

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- पूरे देश में जहाँ कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन चल रहा है तो वही रतनपुर क्षेत्र में अवैध कोयले का कारोबार करने वाले सारे नियमो का उल्लंघन कर अपनी मनमानी कर रहे है। शनिवार को कोटा एसडीओपी रश्मीत कौर चावला ने पेट्रोलिंग के दौरान ऐसे ही एक मामले को पकड़ा जहाँ एक ट्रैक्टर में कोयला लोड कर ठिकाने लगाने का कार्य किया जा रहा था,

बेलतरा के बेलपारा में खुले आम सड़क किनारे कोयला डंप किया जा रहा है जिसकी ट्रैक्टर के माध्यम अफरा तफरी की जाती है, कोटा एसडीओपी ने मौके पर कोयले से लोड एक ट्रैक्टर, उसके चालक और सड़क किनारे डंप कोयले को पकड़ा है, जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए रतनपुर पुलिस को सौप दिया गया है।

पुलिस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप

शनिवार की इस पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, जो अपने अपने स्तर पर अवैध कोयले को ठिकाने लगाने जुट गए है,

हालांकि कोटा एसडीओपी ने ऐसे सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ...