बिलासपुर

उपसरपंच चुनाव के दौरान मारपीट, कई को आई गंभीर चोट, हारने के बाद दो पक्षो में हुआ विवाद

रमेश राजपूत

बिलासपुर– कोनी थाना क्षेत्र में ग्राम तुर्काडीह में सोमवार को उपसरपंच चुनाव के बाद दो पक्षो में जमकर मारपीट की घटना हुई है, जिसमें उपसरपंच का चुनाव हारने वाले पंच ने साथियों सहित अन्य पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया और गम्भीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पीड़ित पक्ष में थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार तुर्काडीह के सरपंच संतोष कुमार पटेल ने शिकायत की है कि पंचायत में चल रहे उपसरपंच चुनाव में हार मिलने पर उत्तरा माथुर और नामजद साथियों ने सरपंच सहित अन्य पंचों पर चुनाव हारने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया, जिससे रामस्नेही पटेल, हीरालाल, सत्य नारायण पटेल को गंभीर चोटें लगी है। घटना के दौरान बार बार उन्हें समझाईश दी जा रही थी फिर भी सभी ने एक राय होकर सरपंच और अन्य पंचों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कोनी पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,