गौरेला

पुलिस ने की पैदल कॉम्बिंग गश्त, मुसाफिरी और गुंडा बदमाशों के उड़े होश की गई सघन जांच

रमेश राजपूत

गौरेला पेंड्रा मरवाही- जिले में चुस्त पुलिस व्यवस्था एवं सुरक्षा के मद्देनजर मगंलवार को फिर मार्केट और भीड़भाड़ वाले इलाक़ों जैसे रेलवे स्टेशन , बस स्टैंड में चेकिंग की गई। यहां गौरेला में गौरेला थाना प्रभारी अमित पाटले और पेंड्रा में थाना प्रभारी आई तिर्की ने अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल ही कॉम्बिंग गश्त में पुलिस टीम के साथ निकले

और स्थानीय होटल लॉज में आकस्मिक निरीक्षण किया और मुसाफिरी की जांच की। वहीं पुलिस ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में गुंडा बदमाशों की लिस्ट में शामिल आदतन बदमाशों के बारे में भी आवश्यक चेकिंग की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी एवं एसडीओपी अशोक वाडेगावकर के नेतृत्व में गौरेला एवं पेंड्रा सहित मरवाही इलाके में भी कॉम्बिंग गश्त की गई साथ ही साथ क्षेत्र के विभिन्न होटल लॉज एवं अन्य स्थानों पर मुसाफिरी जांच करते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

वहीं पुलिस की टीम के द्वारा पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन और गौरेला के बस स्टैंड तथा पेंड्रा के दुर्गा चौक और नया बस स्टैंड में भी सघन जांच अभियान चलाया गया । पुलिस विभाग की ओर से होटल एवं लाज संचालकों को आने वाले मुसाफिरों का दस्तावेज जांच करने एवं रिकॉर्ड रखने तथा संदिग्ध लोगों के बारे में तत्काल सूचना स्थानीय पुलिस को दिए जाने के निर्देश दिए गए।

मार्केट में सड़क पर बाहर सामान निकाल के बैठे लोगों से भी सामान अंदर करवाया गया ताकि यहाँ अमूमन शाम के मार्केट में लगने वाले अनावश्यक जाम की समस्या से आंशिक निजात मिल सके।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...