बिलासपुर

शहर के विभिन्न हिस्सों से हुई बाइक चोरी के मामलों में चार आरोपियों से 8 बाइक बरामद, बाइक ठिकाने लगाने के लिए ढूंढ रहे थे खरीददार….

भुवनेश्वर बंजारे


बिलासपुर– तेलीपारा से एक्टिवा मोपेड चोरी होने के मामले में जांच करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें चार बाइक चोरों से 8 बाइक बरामद किया गया है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि गांधी चौक के पास दो संदिग्ध बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। पुलिस ने टीम बनाकर मौके पर दबिश दी और दो युवकों महेश उर्फ सोनू मानिकपूरी उम्र 19 वर्ष निवासी तिफरा और सतपाल उर्फ कोरा साहू उम्र 19 वर्ष निवासी अशोक नगर को धर दबोचा, जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ उन्होंने बाइक और एक्टिवा की चोरियों को अंजाम दिया है,

जिनकी निशानदेही पर महेश उर्फ सोनू मानिकपुरी से 03 नग मोटर सायकल एवं सतपाल उर्फ कोरा साहू से 01 नग मोटर सायकल एवं दो अपचारी बालको से 04 नग स्कूटी एवं मोटर सायकल कुल 08 गाड़ियों जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 60 हजार रुपए को जप्त कर कार्यवाही की गई है साथ ही दो आरोपी एवं दो अपचारी बालक को कार्यवाही कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...