छत्तीसगढ़बिलासपुर

शहर के कारोबारी क्षेत्रों में साफ सफाई के लिए अब हर रात को होगा कचरा कलेक्शन, तीन गाड़ियां लगाई गई

रात्री कालीन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुरू होने से यह कचरा रात में ही उठा लिया जाएगा और सड़कों पर कचरा नहीं होगा

ठा. उदय सिंह

शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों में रात में भी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुरू हो गया है। शुरू दिन तीन गाड़ियों से कचरा कलेक्शन का कार्य किया गया। तय रूटों के हिसाब से सभी वार्डों के मुख्य सड़क व व्यावसायिक क्षेत्रों में हर रोज नाइट में कचरा कलेक्शन का कार्य होगा।
निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय द्वारा लगातार शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने और शहर को स्वच्छ बनाने प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब शहर के सभी वार्डों के मुख्य सड़क के व्यावसायियों व मुख्य बाजार क्षेत्रों से निकलने वाले कचरे की सफाई रात में ही होगी। इसके लिए रात में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य शुरू किया गया है, जो शहर के मुख्य मार्गों में स्थित व्यावसायिक संस्थान एवं शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों के लिए होगा।

रविवार की रात इसकी शुरूआत हुई। पहले दिन तीन गाड़ियों से देवकीनंदन चैक से बृहस्पति बाजार होते हुए राजेंद्र नगर चैक, देवकीनंदन चैक शदर बाजार, गोल बाजार होते हुए तेलीपारा, राजीव प्लाजा तारबाहार क्षेत्र और नेहरू चैक से मंगला चैक तक तीन गाड़ियों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया गया। इसी तरह महामाया चैक से सरकंडा मुख्य मार्ग अपोलो हास्पिटल चैक तक, तोरवा चैक से गांधी चैक तक होते हुए सिटी कोतवाली चैक, शनिचरी बाजार क्षेत्र में रात के समय डोर टू डोर कचरा कलेक्शन होगा।

सहयोग की अपील

कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि कमियों को दूर कर शहर को स्वच्छ रखने सतत् प्रयास किया जा रहा है, जो शहर के व्यावसायियों व शहरवासियों के सहयोग के अभाव में संभव नहीं है। कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने शहर के सभी व्यावसायियों से अपने संस्थानों में हरा और नीला दो डस्टबीन रखने के साथ कचरा सड़कों व नालियों में नहीं डालने और निगम के वाहनों को नियत समय पर कचरा देने की अपील की है।

तो सड़कों पर नहीं दिखेगा कचरा

व्यावसायिक क्षेत्रों व बाजारों में अधिकांश व्यावसायी दुकान बंद करते समय कचरा सड़कों पर ही फेंक देते हैं। रात भर वह कचरा सड़कों पर इधर-उधर फैला रहता है। सुबह निगम के वाहनों द्वारा इन कचरा को उठाया जाता था, जिससे शहर के मुख्य सड़कों कचरा होने की समस्या रहती थी। रात्री कालीन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुरू होने से यह कचरा रात में ही उठा लिया जाएगा और सड़कों पर कचरा नहीं होगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी