सीपत

सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म…24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को पीड़िता की परिजन थाना सीपत पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि ग्राम नीरतू निवासी आरोपी दीपक पटेल 30 वर्ष ने बच्ची को साइकिल सिखाने का झांसा देकर रैलहा जंगल की ओर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना सीपत में अपराध क्रमांक 443/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीपत पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी थाना प्रभारियों को त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।इन्हीं निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने ग्राम नीरतू स्थित उसके घर से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा ऐसे मामलों में त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स...