छत्तीसगढ़बिलासपुर

नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला, आंकड़ा 30 के पार गया

जिले में लगातार हो रही चोरियों से पुलिस भी सकते में हैं

बिलासपुर ,मो नासिर

सिलसिलेवार चोरी की वारदातों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। पुराने मामले अभी सुलझे नहीं और चोर रोज नई चुनौती पेश कर रहे हैं। बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात भी चोरों ने बिलासपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में 4 से अधिक चोरियों को अंजाम दिया। ओम जोन ब्लॉक डी शुभम विहार में रहने वाले रिटायर्ड अधिकारी राजेंद्र शर्मा अपने परिजनों के साथ मैहर गए हुए हैं ।उनकी गैरमौजूदगी में घर की देखभाल पड़ोसी महिला कर रही थी ,जो गुरुवार सुबह जब राजेंद्र शर्मा के घर पहुंची तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जैसे ही उन्होंने घर में प्रवेश किया तो देखा घर के सारे सामान बिखरे पड़े हैं अलमारी खुली हुई थी नीचे के कमरे के बाद ऊपर के कमरे में जाकर देखा तो हालात ऐसे ही थे चूँकि शर्मा परिवार मैहर में है इसलिए यह तो पता नहीं चल पाया की चोर कितने की चपत लगा गए हैं लेकिन इतना तो तय है यहां चोरों ने बड़ा नुकसान किया है

बुधवार की देर रात चोरों ने बुधवारी बाजार में भी धावा बोला । बुधवारी बाजार आंध्र स्कूल वाली सड़क पर मौजूद तरुण टेलीकॉम की छत के रास्ते चोर मोबाइल दुकान में घुसे और 15 से 20 नए मोबाइल के साथ कुछ पुराने मोबाइल और करीब 5000 रुपये नगदी भी अपने साथ लेकर चलते बने। सुबह 7 बजे जब दुकान संचालक रोहित पोपटानी दुकान पहुंचे तो उन्हें इसका पता चला चोर ने उनके बगल की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया था लेकिन वहां वो सफल नहीं हो पाया। रोहित ने इसकी शिकायत तोरवा पुलिस से की है जो मामले की जांच कर रही है ।

इसी रात चकरभाठा में भी तीन दुकानों में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। साईं मेडिकल ,महक इलेक्ट्रिकल्स और ओम इलेक्ट्रिकल्स को चोरों ने अपना निशाना बनाया । यहां दो लाख रूपए से अधिक की चोरी हुई है । फिलहाल साईं मेडिकल के संचालक गौरव कुमार ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है इसी तरह सकरी में भी बाजार चौक स्थित शुभ लाभ ज्वेलर्स में चोरों ने धावा बोला और करीब डेढ़ से दो लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात लेकर गायब हो गए। दुकान के संचालक संतोष सोनी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है । जिले में लगातार हो रही चोरियों से पुलिस भी सकते में हैं ।
ठंड के मौसम में चोरी की वारदात बढ़ जाती है लोग जल्दी घरों में दुबक जाते हैं सड़कें सुनी हो जाती है इससे चोरों को बेहतर अवसर मिलता है यही वजह है कि इस मौसम में पुलिस की गश्त तेज की जाती है लेकिन पुलिस गश्त के बावजूद चोरियां थम नहीं रही उससे पुलिस गश्त पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं । इतना तो तय है कि यहां चोरों का कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है , जिसे जल्द नहीं दबोचा गया तो फिर चोरी की वारदातें रुकेंगी नहीं ।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत