जांजगीर चाँपा

पति ने पत्नी को हथौड़े से मारकर किया अधमरा, गंभीर हालत में पत्नी का चल रहा उपचार….घटना के बाद पति फरार

डेस्क

जांजगीर चाम्पा- जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के बडगडी में एक पति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी पर हथौड़े से हमला करते हुए उसे अधमरा कर दिया है, वही घटना के बाद से आरोपी पति फरार है, मामले की सूचना पीड़िता के पुत्र गोकुल प्रसाद जायसवाल ने थाने में दी और अपनी माँ को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी को सूचना मिली कि उसके पिता अजय जायसवाल ने विवाद के बाद उसकी माँ फुलेश्वरी जायसवाल पर हथौड़े से हमला करते हुए शरीर के विभिन्न हिस्सों को गंभीर रूप से चोटिल कर दिया है,

जिससे वह खून से लथपथ कमरे पड़ी हुई थी, वही घटना को अंजाम देने के बाद से उसके पिता फरार है, जो कि कभी भी किसी भी और बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है। मामले में पुलिस ने आरोपी अजय जायसवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...