दुर्घटना

अज्ञात कार की ठोकर से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत

सीपत की ओर से आ रहे हैं अज्ञात कार सवार ने नेवसा बिजली सब स्टेशन के पास ठोकर मारकर हुआ फरार

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रतनपुर :— ग्रामीण अंचल जाली मटियारी मार्ग में आज सुबह 9 बजे 50 वर्षीय अधेड़ जाली में पैदल मिल चलाने के लिए जा रहा था । जिसे सीपत की ओर से आ रहे हैं अज्ञात कार सवार ने नेवसा बिजली सब स्टेशन के पास ठोकर मार दिया । जिससे ग्रामीण को घटनास्थल पर से गंभीर अवस्था में 108 से लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचे । जहां पर डाक्टरों ने प्रथम उपचार उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया । इस मामले में रतनपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मरचुरी भेज दिया । जहां पोस्टमार्टम पश्चात पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को शव को सौंप दिया है । जबकि प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर पुलिस अज्ञात कार सवार के तलाश में जुट गई है ।

इस संबंध में रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पुरुषोत्तम साहू पिता राधे साहू उम्र 50 वर्ष नेवसा उसरा भाठा का निवासी है । जोकि आज सुबह 9 बजे अपने घर से पैदल मिल चलाने के लिए जाली जा रहा था । अभी वह जाली मटियारी मार्ग के बीच स्थित बिजली सब स्टेशन के पास पहुंचा ही था कि सीपत की ओर से आ रहे अज्ञात कार सवार ने उसे पीछे से ठोकर मार दिया । जिससे वह कुछ दूर जाकर गिर गया । आसपास के ग्रामीणों ने उसे गंभीर अवस्था में देखकर 108 को फोन किया । उसके बाद उसे गंभीर अवस्था में लेकर रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे । जहां पर डॉक्टरों ने प्रथम उपचार उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया । वहीं ग्रामीणो की उपस्थिति में रतनपुर पुलिस पंचनामा बयान लेकर शव को मरचुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जहां पोस्टमार्टम पश्चात शव को अंतिम संस्कार के लिए पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया । वहीं प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात कार सवार की तलाश में जुट गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज...