मल्हार

शक्ति केन्द्र और बुथ समितियों की बैठक में लोकसभा चुनाव में जीत का रोडमेप तैयार…मल्हार मंडल ने भरी हुंकार

उदय सिंह

मल्हार – लोकसभा चुनाव की बिगुल बजते ही प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा मंडल मल्हार के शक्ति केंद्रो में जमीन स्तर के कार्यकर्ताओं को अपने अपने बुथों पर जीत का रोडमैप तैयार करने के लिए भाजपा जिला मंत्री एस कुमार के नेतृत्व व मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहु के अध्यक्षता में ओखर गिधपुरी व ठाकुरदेवा शक्ति केंद्र मे बुथ कमेटी व पन्ना प्रभारियों की विशेष बैठक आयोजित की गयी।ओखर शक्ति केन्द्र की बैठक संयोजक निवास,गिधपुरी शक्ति केंद्र की बैठक चंडी मंदिर चौक तथा ठाकुरदेवा शक्ति केन्द्र की बैठक प्रभारी निवास पर की गयी।

बैठक प्रभारी एस कुमार मनहर ने सभी बुथ पदाधिकारियों, सदस्यों व पन्ना प्रभारियों को प्रत्येक मतदाताओं से संपर्क कर केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर समर्थन मांगने का आग्रह किया और जब तक अंतिम वोट ना डल जाये तब तक जमीन स्तर पर लगातार प्रचार तथा संपर्क करने का आह्वान किया,उन्होंने मोदी जी के दस साल के कार्यकाल की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए जनता से समर्थन मांगने की अपील की।मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहु ने मोदी जी के योजनाओं की जानकारी दे कर श्री राम मंदिर निर्माण और धारा 370 हटाए जाने को मोदी सरकार की साहसिक कदम बताते हूए कहा की मोदी जी के नेतृत्व मे देश विश्व गूरू बनेगा।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहु को जीताने की अपील की।इस अवसर पर मंडल प्रभारी संतोष मिश्रा, महामंत्री रंजीत सिंह,धर्मेन्द्र कोसले मंडल मंत्री व्यास नारायण पटेल,पुर्व महामंत्री राजकुमार वर्मा शक्ति संयोजक राजकुमार साहु,कौशल पटेल ईतवारी साहु,सहप्रभारी झंडी साहु,रामकुमार पटेल मेला पटेल कृष्ण कुमार साहू,वीरेन्द्र पाण्डेय,महेन्द्र पटेल शिव कुमार सिंह,सुरेश साहू उमेंद पटेल रामजी साहु के हुए, मातृ शक्ति सहित समस्त बुथ अध्यक्ष व बुथ समिति के सदस्य व पन्ना प्रभारी उपस्थित हुए ।बैठक का संचालन मंडल महामंत्री रंजीत सिंह व आभार ब्यासनारायण पटेल ने किया।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...