रतनपुर

वायरल इंफेक्शन से पीड़ित ग्रामीणों का उपचार जारी, रानीगांव में स्थिति नियंत्रण में….स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैम्प

रतनपुर जुगनू तंबोली

बिलासपुर- कोटा तहसील के रानीगांव में स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा घर-घर भ्रमण किया गया। सामान्य सर्दी और बुखार के कुछ लोग पाए गए, जिनका उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.प्रमोद महाजन ने बताया कि रानीगांव में प्राथमिक उपचार के लिये स्वास्थ्य विभाग के टीम को लगाया गया है। यहां सामान्य सर्दी एवं बुखार से पीड़ित लोगों का उपचार किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है और स्वास्थ्य टीम की सतत् निगरानी में है।

7 मार्च रात्रि को तहसीलदार रतनपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, ग्राम सरपंच, पटवारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिन रानीगांव पहुंचे और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ किया गया। सर्दी, बुखार से पीड़ित लोगों के घर में भी गये, जिनका उपचार किया जा रहा है।

गांव में सामान्य रूप से पीड़ित लगभग 29 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। उनमें सामान्य सर्दी और बुखार के लक्षण पाये गये। जिनका स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा उपचार किया गया, जहाँ अब स्थिति सामान्य रूप से नियंत्रण में है।

error: Content is protected !!
Letest
कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब...