बिलासपुर

VIDEO तोरवा: महमंद के लाल गड्ढा तालाब में नहाने उतरे 4 छात्र डूबे…2 को किया गया रेस्क्यू, 2 की तलाश जारी

उदय सिंह

बिलासपुर – रविवार की दोपहर तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महमंद के लाल गड्ढा तालाब में 4 स्कूली छात्रों के डूबने से हड़कंप मच गया। घटना दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है, जहाँ सूचना के बाद पहुँचे लोगों ने 2 छात्रों को बचा लिया वही 2 छात्र डूबने के बाद लापता है जिनकी तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार छात्र प्रियांशु सिंह पिता अमित सिंह उम्र 16 वर्ष पता शिव विहार, एम उदय किरण पिता एम युधिष्ठिर राव उम्र 16 वर्ष पता अन्नपूर्णा कालोनी तोरवा को बचा लिया गया है,

वही छात्र पी साईं राजेश पिता श्रीनिवास राव उम्र 17 वर्ष पता अन्नपूर्णा कालोनी और टी पवन उम्र 18 वर्ष पता अन्नपूर्णा कालोनी लापता है जिनकी तलाश की जा रही है, चारो दोस्त रविवार लगभग 2 बजे के आसपास नहाने के लिए ग्राम महमंद में स्थित लाल गड्ढा नामक तालाब में पहुँचे थे और हादसे का शिकार हो गए, चारो छात्र भारत माता स्कूल और रेलवे स्कूल में 11 वी और 12 वी कक्षा में पढ़ते है। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुँच गई है वही एसडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया है, जिनके द्वारा 2 लापता छात्रों की तलाश तालाब की गहराई में की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...