मल्हार

कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार…मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता

उदय सिंह

बिलासपुर – वर्षों से फरार चल रहे चिटफंड घोटाले के आरोपी चैतराम केवट को मल्हार पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में चिटफंड और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। वहीं जिला कांकेर के भानुप्रतापपुर थाने में दर्ज प्रकरण में उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चौकी मल्हार पुलिस को आरोपी के क्षेत्र में आने-जाने की सूचना मिली। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर उप निरीक्षक अवधेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम महमंद और दर्रीघाट क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी चैतराम केवट 53निवासी ग्राम मल्हार, थाना मस्तूरी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर बी.एन. गोल्ड कंपनी में निवेश कराने के नाम पर रकम जमा कराता था और बाद में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करता था। उसके खिलाफ थाना सरगांव (मुंगेली), पटेवा (महासमुंद), दरिमा (सरगुजा), तखतपुर (बिलासपुर) समेत कई थानों में धोखाधड़ी और छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना तखतपुर के सुपुर्द कर दिया गया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक किशन राय और आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,