धमतरी

दो सगी बहनों की पेड़ पर लटकती मिली लाश, आत्महत्या या हत्या बनी अनसुलझी गुत्थी….पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

धमतरी– जिले के कुरूद थाना क्षेत्र से सामने आई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डाही निवासी दो सगी बहनों की लाश घर के पास ही एक पेड़ पर लटकती हुई आज सुबह ग्रामीणों ने देखी, जिसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को मिली मौके पर पहुँची पुलिस ने प्रथम दृष्टिया मामले को आत्महत्या का होना मान रही है, लेकिन उन्हें कोई सुसाइड नोट नही मिलने यह मामला संदिग्ध बन गया है, दोनों युवतियों की पहचान चंद्रकला सोनवानी पिता चंद्रेश सोनवानी 22 वर्ष और अंजू सोनवानी 20 वर्ष के रूप में की गई है। चंद्रकला बारहवीं तक पढ़ाई करने के बाद घरेलू कामकाज में हाथ बंटाती थी। वहीं अंजू बीए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत थी। दोनों बहनों ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया है यह रहस्य बना हुआ है।

मामला संदिग्ध पुलिस जुटी जांच में…

दोनों ही युवतियों की लाश पेड़ पर लटकती पाई गई है, जिसमें एक बहन रस्सी और दूसरी बहन के गले में दुप्पटे का फंदा लगा हुआ है, फ़िलहाल लाश को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पीएम के लिए भेज दिया है, वही आस पास में कोई संघर्ष के निशान या अन्य कोई सुराग की तलाश पुलिस कर रही है, साथ ही परिजनों से भी कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी