जांजगीर चाँपा

पेड़ पर झूलती मिली प्रेमी जोड़े की लाश, अज्ञात कारणों से युगल ने लगाई फांसी, घटना की खबर लगते ही क्षेत्र में फैली सनसनी

डेस्क

जांजगीर चाम्पा- जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम कुरियारी में आज सुबह पेड़ पर एक प्रेमी जोड़े की लाश झूलती हुई पाई गई, घटना की जानकारी लगते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने युवक की पहचान नीलेश कश्यप उम्र 22 वर्ष और युवती की पहचान ज्योति उम्र 18 वर्ष के रूप में की, ग्रामीणों ने ही युवक युवती के परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आत्महत्या की वजह अज्ञात

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की जानकारी ग्रामीणों ने दी है, शायद पारिवारिक स्वीकृति न मिलना दोनों के तनाव की वजह रही होगी और इसी वजह से उन्होंने मौत को गले लगा लिया हो, फ़िलहाल पुलिस दोनों के ही के परिजनों से पूछताछ कर रही है और वास्तविक कारणों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और अपनी विवेचना में लग गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...