जांजगीर चाँपा

टोनही प्रताड़ना का एक और मामला आया सामने, महिला के घर घुसकर की गई मारपीट…. जान लेने की गई कोशिश

डेस्क

जांजगीर चाम्पा- समाज में आज भी अंधविश्वास और कुरीतियों की ऐसी पैठ है कि लोग किसी की भी जान लेने तक उतारू हो जा रहे है, नरबलि सहित कई ऐसे मामले आज भी सामने आते रहते है, जो पर्याप्त शिक्षा के अभाव में घटित हो रहे है। जिले के ग्राम मुनुन्द से भी ऐसी ही घटना सामने आई है जहाँ टोनही की आशंका को लेकर कश्यप समाज के दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट और विवाद हुआ है। दरअसल ग्राम मुनुन्द में रहने वाले प्रहलाद कश्यप की मां बच्चन बाई कश्यप को टोनही होने की आशंका को लेकर उनके पड़ोसी रमन कश्यप के द्वारा आए दिन लड़ाई झगड़ा किया जाता था। इसी आशंका को लेकर दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी थी। आज भी टोनही होने की आशंका को लेकर उनके पड़ोसी रमन कश्यप अपने भाई और साथियों के साथ प्रहलाद कश्यप के घर में घुसकर बच्चन बाई पर लाठी डण्डे से मारपीट करने लगे। बच्चन बाई पर हमला होते देख, उसका पति रामचरण कश्यप और पुत्र प्रहलाद कश्यप बीच बचाव करने लगे तो, आक्रोशित रमन कश्यप और उसके साथियों के द्वारा रामचरण कश्यप और प्रहलाद कश्यप की भी जमकर पिटाई की गई। दोनों पक्षों में टोनही होने की आशंका को लेकर जमकर विवाद हुआ। हमले में घायल बच्चन बाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में विवाद के बाद दोनों पक्षों ने जांजगीर थाना पहुंचकर, एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है, दोनों पक्षों के शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच पांच लोगों के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज लिया है और विवेचना कर रही है।

अंधविश्वास हो रहा हावी

मामले में मिली जानकारी के अनुसार वर्षो से आरोपी पक्ष का परिवार पीड़ित महिला पर टोनही होने का आरोप लगा विवाद करते रहे है, जिससे मानसिक तनाव का सामना परिवार को करना पड़ता था, आज फिर उसी विषय ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और महिला की जान पर आ बनी है।

error: Content is protected !!
Letest
कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब...