छत्तीसगढ़

प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में लगाई गई धारा 144, शासन ने जारी किए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर- कोरोना वायरस के खतरे को लेकर प्रदेश शासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में लंदन से लौटी एक युवती को कोरोना का पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन और सरकार युद्ध स्तर पर इस वायरस को फैलने से रोकने के तमाम उपायों को अमलीजामा पहनाने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में, क्योंकि यह वायरस भीड़-भाड़ में संक्रमित होकर तेजी से फैलने की आशंका है।

इसलिए प्रदेश में भीड़भाड़ वाले सभी स्थानों पर पाबंदी लगा दी गई है। वही बतौर सावधानी प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत राज्य के सभी शहरी इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि वह कोरोना से बिना डरे उससे बचने के तमाम उपायों पर अनिवार्य रूप से अमल करें।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया संदेश

इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर को जनता के नाम दिए संदेश में लोगों से कोरोना वायरस से बिना डरे पूरी तरह सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया है कि कि वे विदेश से आने वाले लोगों की सूचना 104 नंबर पर सरकार व प्रशासन को दें इसी तरह कोरोना से बचने के तमाम उपायों पर स्वयमेव अमल करें।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार