जांजगीर चाँपा

फिर पकड़ी गई मध्यप्रदेश की शराब, आरोपी के घर से बरामद की गई 7 पेटी अंग्रेजी शराब…

डेस्क

जांजगीर – जिले में अवैध शराब तस्करी के फलफूल रहे कारोबार पर लगाम कसने स्थानीय पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। जिसमे नवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नवागढ़ पुलिस की टीम ने पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देश पर संदेही के घर मे दबिश दे कर अवैध शराब को जब्त करने की कार्यवाही की है। दरसअल पूर्व में ही जिले के पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर ने अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारीयो को अवैध शराब,जुआ सट्टा वालो पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसके आधार पर नवागढ़ थाने की पुलिस लगातार क्षेत्र के संदेहियों पर नजर बनाए हुए थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मिस्दा निवासी भरल लाल जाहिरे के घर मे बड़ी मात्रा में शराब रखा गया है। जिसके आधार पर नवागढ़ पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहाँ आरोपी के घर से सात पेटी गोवा इंग्लिश शराब मिला। जिसे जप्त कर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 34 ( 2 ) , 59 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफतार कर रिमांड हेतू न्यायालय भेजा गया है।

एमपी से लाई शराब से चल रहा अवैध शराब का कारोबार..

नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मिस्दा में जप्त की गई शराब में मध्यप्रदेश सरकार का होलोग्राम लगा हुआ था। पुलिस को आरोपी भरल लाल जाहिरे के घर से 350 पाव इंग्लिश शराब मे फार सेल मध्य प्रदेश आनली लिखा हुआ मिला है। इससे यह तो साफ है कि शराब की तस्करी एमपी से ही हो रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...