रतनपुर

भाभी ने की देवर की शिकायत, छेड़छाड़ कर करता था प्रताड़ित….. मामले में युवक के खिलाफ अपराध दर्ज

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – पारिवारिक विवाद को लेकर कलयुगी देवर के कारनामों से परेशान भाभी ने शनिवार को रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दिलदहा का बताया जा रहा है। जहाँ महिला ने अपने ही देवर के खिलाफ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। रतनपुर पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार शनिवार सुबह महिला घर के रसोई का काम कर रही थी। तभी अचानक ही उसका देवर रसोई में घुसकर अश्लील हरकतें करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने दबाव पुर्वक छेड़छाड़ करने लगा। जैसे तैसे महिला युवके के चंगुल से भगाने में सफल हुई। जिसके बाद महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। महिला की माने तो आरोपी युवक पिछले आठ महीनों से घर से बाहर था। हालहि में घर आया हुआ था, घर आने के कुछ दिन बाद से ही युवक अपनी भाभी पर अत्याचार करता था। महिला का आरोप यह भी है कि वह छोटे मोटे बातों को बहाना बनाकर मारपीट करता था। जिसकी शिकायत पूर्व में भी रतनपुर थाने में की जा चूंकि है। इसके बावजूद युवक अपने चाल से बाज नही आया। बहरहाल इस पूरे मामले में महिला ने शनिवार को युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। जिसके आधार पर रतनपुर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 354, 323 दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...