पचपेड़ी

अज्ञात कारणों से ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम सुलौनी में सुबह 9,30 बजे के आसपास ग्रामीण ने अपने ही घर के कमरे मे छत में लगे बॉस से लुंगी(गमछे) से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे पचपेड़ी थाना उपस्थित होकर ग्राम के कोटवार ने सूचना दी कि सुलौनी निवासी रेवा राम गंधर्व पिता अंतु राम गंधर्व उम्र 55 वर्ष फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसपर पचपेड़ी पुलिस तत्काल मौके पर पंहुचे पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतक रेवा राम गंधर्व सुबह उठने के बाद बाहर घूमने गया था जो 8,30 में वापस घर आया और खाना की मांग करने लगा।

जिसपर परिजनो ने खाना थोड़े लेट में बनने की बात कही तो फिर से मृतक बाहर गली तरफ चला गया फिर 9,30 आसपास शराब पीकर वापस आया और अपने कमरे में चला गया और अपने रूम का दरवाज़ा बंद कर लिया जिसके बाद 10 बजे के आसपास खाना बनने के बाद परिजनों ने जब रेवा राम गंधर्व को बुलाने गया तब देखा कि रेवा राम छत में लगे बांस में गमछे में लटक रहा था जिसे आनन फानन में तत्काल गमछे को काटकर उतारा गया तब तक रेवा राम की मौत हो चुकी थी।फिलहाल पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुँच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...