मस्तूरी

लॉक डाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन, पुलिस हुई सख्त, समाज के दुश्मनों को सिखा रहे सबक

उदय सिंह

मस्तूरी- कोरोना वायरस के संक्रमण को हल्के में लेकर दुसरो की जिंदगी को खतरे में डालने वाले कुछ असामाजिक तत्व सड़को पर नियमो का खुले आम उल्लंघन कर रहे है, लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें इस खतरे का आभास नही है कि समाज में इस वायरस का कितना बुरा असर हो सकता है, अन्य देशों से सामने आ रहे आंकड़ो से समझा जा सकता है कि किस हद तक इस महामारी का असर भयावह हो चुका है, शासन ने पूरे देश को लॉक डाउन कर दिया है फिर कुछ लोग इसे गंभीरता से नही ले रहे है।

मंगलवार को ऐसे लोगों पर पुलिस प्रशासन ने सख्ती से कार्रवाई शुरू की, जिसमे ऐसे सभी लोगों को पकड़ कर सख्त हिदायत दी जा रही वही कुछ को तो थाने लाकर बैठाया जा रहा है जिन्हें बाद में समझाईश के बाद छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा उन्हें चेतावनी दी जा रही है कि अब उन पर चालानी कार्रवाई की जाएगी इसके साथ ही वाहन भी जब्त किए जाएंगे, पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि लॉक डाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन न किया जाए।

error: Content is protected !!
Letest
छात्रावास की जमीन पर जेसीबी चलाने की जल्दबाजी... अब राजस्व नक्शे से जमीन का रकबा ही नहीं खा रहा मेल!... बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों के नियमित प्रवास पर भाजपा का जोर, मल्हार मंडल की बैठक संपन्न गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ...