राष्ट्रिय

आज 12 बजे रात से 21 दिनों के लिए पूरे देश में लॉक डाउन, वायरस चेन को तोड़ने प्रधानमंत्री ने की देशवासियों से अपील

रमेश राजपूत

बिलासपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 8 बजे शाम पूरे देश को संबोधित करते हुए, रात 12 बजे से आगामी 21 दिनों के लिए पूरे देश में लॉक डाउन किए जाने की घोषणा करते हुए लोगों से अपील की है कि कोई भी इस दौरान घर से बाहर न निकले, प्रत्येक घर के दरवाजे पर एक लक्ष्मण रेखा बनाकर उसे पार नही करना है, ताकि जो कोरोना वायरस का संक्रमण चेन है उसे तोड़ा जा सके। प्रधानमंत्री ने इस दौरान वर्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के आंकड़ो का हवाला देते हुए बताया कि जो संक्रमण की गति अब सामने आ रही वह भयावह है, दूसरे चरण में यह गति पूरे विश्व मे महज 11 दिनों में 1 लाख लोगों को संक्रमित किया है वही अब तीसरे चरण में सिर्फ 4 दिनों में 1 लाख से अधिक लोग ग्रसित हुए है।

उन्होंने विकसित देशों का उदाहरण देकर जनता को सम्बोधित किया कि उन देशों में लोगों ने शत प्रतिशत सरकारों के निर्देशों का पालन किया है, जिसकी बदौलत ही अब उन देशों में स्थित में सुधार हुआ है, लिहाज़ा हमारे देश मे भी इस महामारी के संक्रमण को रोकने लक्ष्मण रेखा को नही लांघना है, और इसके लिए हमे संकल्प लेना है और धैर्य, संयम से काम लेना है। लॉक डाउन में घरों से न निकलकर आप उन लोगों के लिए प्रार्थना कीजिये जो हॉस्पिटल में आपकी सेवा के लिए तैनात है, पुलिस जवान, मीडिया कर्मी, सफाई कर्मियों सहित सभी आवश्यक सेवाओँ से जुड़े हुए है। इस वैश्विक महामारी से लड़ने हमारा यह कदम एक मात्र विकल्प है, जिसका पालन करना होगा,

इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए की जा रही तैयारी और व्यवस्था पर भी जानकारी देशवासियों दी, उन्होंने सभी राज्यों, निजी सेक्टर से भी भरपूर सहयोग मिलने की बात कही। उन्होंने साफ शब्दों में देशवासियों से कहा कि यह लॉक डाउन कर्फ़्यू ही है, इस दौरान हर हिंदुस्तानी इस चुनौती को धैर्य और संयम से लेते हुए शासन और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, ताकि इस वैश्विक लड़ाई में विजय मिल सके।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...